Search

 
 
 

भागलपुर: गैस सिलेंडर में आग लगने से मासूम की मौत

 
Bhagalpur: खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने पर एक मासूम बच्चे की झुलसकर मौत हो गई. मृतक मासूम की पहचान मिथलेश कुमार के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मौड़ के समीप वार्ड 14 के अजगैबी दिलगौरी मोहल्ला की है. जहां दिन ग्यारह बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. इससे घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे. तीन थाने की दमकल गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका. वहीं घर में रखा सारा समान जल गया. बताया जाता है कि तीन गैस सिलेंडर धमाके के साथ उड़ते गए. जिसके बाद आसपास के लोगों ने दौड़ कर अपनी जान बचाई. बताया जाता है कि इस मकान में तीन किराएदार रहते हैं. जिसमें तीनों किरायेदारों का दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें – वीडियो">https://lagatar.in/training-on-video-call-this-is-how-the-conspiracy-to-blow-up-the-ram-temple-was-hatched-abdul-made-many-revelations/">वीडियो

कॉल पर राम मंदिर को उड़ाने की मिली ट्रेनिंग, अब्दुल ने किये कई अहम खुलासे, ATS ने बलिया से तीन संदिग्ध को दबोचा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही