Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागलपुर : DTO ऑफिस में हो रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, 7 डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

Bhagalpur : जिले के जिला परिवहन कार्यालय में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा. 7 लोगों को गिरफ्तार किया, शराब की बोतल भी बरामद की गई. बता दे कि बिहार में शराबबंदी है, लेकिन सरकारी कार्यालय शराब का अड्डा बना हुआ है. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-attack-on-police-arrived-to-arrest-liquor-mafia-torn-uniforms-of-two-policemen/85839/">पटना

: शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

जिला परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी  चल रही थी 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी चल रही है. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार्यालय में कंप्यूटर हॉल में छापेमारी की. बता दे कि कार्यालय में कंप्यूटर हॉल को अंदर से बंद कर सभी ऑपरेटर शराब पार्टी कर रहे थे. पुलिस ने पार्टी कर रहे 7 डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद की है. इसे भी पढ़ें -बाबा">https://lagatar.in/baba-ramdevs-attempt-to-remove-the-displeasure-of-doctors-said-allopath-is-best-for-surgery-and-emergency/85830/">बाबा

रामदेव का डॉक्टरों की नाराजगी दूर करने का प्रयास, कहा, सर्जरी और इमरजेंसी के लिए एलोपैथ ही श्रेष्ठ

7 डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 7 डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है, उनमें खगड़िया के गोगरी जमालपुर का रहने वाला दीपक कुमार, गोड्डा के मेहरामा का रोहित कुमार, सुपौल जिले के वार्ड संख्या 10 का रहने वाला ललन कुमार, कटिहार जिले के कदवा स्थित सन्हौली गोशाला रोड का संजीव कुमार सिंह, कटिहार के ही कदवा का रहने वाला राजीव कुमार, कटिहार के कदवा के पोठी कॉलोनी का रहने वाला पवन कुमार, कटिहार के ही कदवा का रहने वाला अजीत कुमार साह शामिल है. सभी ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें -मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-four-storey-building-collapses-in-malad-west-11-killed-7-injured/85829/">मुंबई

: मलाड वेस्ट में 4 मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगों की मौत, 7 घायल

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी चल रही है. इसके बाद एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची. तो देखा कि कंप्यूटर हॉल अंदर से बंद था. जिसके बाद पुलिस ने कार्यालय का दरवाजा खटखटाया. तो अंदर से दरवाजा खोला गया. जांच के दौरान पुलिस ने शराब की बोतल और चखना बरामद किया. पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. सभी ऑपरेटरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि वे सभी बेलट्रॉन द्वारा बहाल हुए थे. इसे भी पढ़ें -महालेखाकार">https://lagatar.in/accountant-general-caught-irregularities-11-engineers-found-guilty-in-departmental-inquiry/85469/">महालेखाकार

ने पकड़ी थी अनियमितता, विभागीय जांच में 11 इंजीनियर पाए गए दोषी, कार्रवाई के बजाए मिल रहा प्रमोशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही