Search

 
 
 

भागलपुर : जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर पथराव, छह कर्मी घायल, 16 की गिरफ्तारी

 
Bhagalpur : भागलपुर में नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में जमीन विवाद सुलझाने और मापी कराने गयी पुलिस की ग्रामीणों से नोक-झोंक हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. वहीं पुलिस ने भी बल का प्रयोग करते हुए भीड़ पर लाठीचार्ज किया. जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. इस मामले में पुलिस ने 16 महिला एवं पुरूषों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में 25 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-released-the-priority-list-of-672-inspector/">झारखंड

: पुलिस मुख्यालय ने 672 इंस्पेक्टर की वरीयता सूची जारी की)

सालों से रैयत के रूप में जमीन पर खेती कर रहे हैं ग्रामीण

दरअसल दारापुर गांव के किसान चौदह बीघा जमीन पर पिछले कई सालों से रैयत के रूप में खेती कर रहे हैं. यह जमीन भागलपुर के एक व्यवसायी हरी अग्रवाल की है. जिसनें इस जमीन पर कई ग्रामीणों को खेती करने के लिए दी है. अचानक गांव के ही पंकज मंडल नाम के एक व्यक्ति ने अमीन लाकर जमीन की मापी करवाने लगा. तो किसानों ने इसका विरोध किया. विरोध बढ़ता देख पंकज मंडल ने मापी करवाने के लिए पुलिस को बुलाया. विवाद सुलझाने और जमीन की मापी कराने के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो ग्रामीण पुलिस से ही उलझ गये और पथराव किया. पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे वहां से भागे और अपनी जान बचायी. इसे भी पढ़ें : वॉल">https://lagatar.in/wall-street-journal-complains-to-the-white-house-journalist-sabrina-siddiqui-who-asked-questions-to-modi-is-being-harassed/">वॉल

स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस से की शिकायत, मोदी से सवाल पूछने वाली जर्नलिस्ट सबरीना सिद्दीकी को प्रताड़ित किया जा रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही