Bhagalpur : भागलपुर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है. महिला का शव बायपास किनारे बंसीटीकर इलाके के एक बगीचे में मिला . महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. साथ ही शव को पुलिस ने पोस्टमाटम के लिए भेज दिया.
भागलपुर: महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
Last Updated: Oct 22, 2024 12:00 AM (IST)