Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजाद भारत में एक बार फिर से दी गई भगत सिंह को फांसी : पंकज पांडेय

  • मोरहाबादी से शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा को हटाये जाने का विरोध
Ranchi : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने रांची के मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका के पास लगाई गई शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा को हटाये जाने का विरोध किया है. साथ ही रविवार की रात इसे हटाने के तरीके पर भी एतराज जताया है. इसको लेकर सोमवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई. संरक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि जिस तरह प्रशासन द्वारा भगत सिंह के गले में रस्सी डालकर उनकी प्रतिमा को हटाया गया, उसने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि मानो जिस तरह से अंग्रेजों ने रात के वक्त चोरी- छुपे भगत सिंह को फांसी दी थी, ठीक वैसे ही रात के अंधेरे में जिला प्रशासन भगत सिंह की प्रतिमा को क्रेन के सहारे फंदे से लटका रही हो. यह दृश्य न सिर्फ हृदय को विचलित कर रहा था, बल्कि प्रशासन के तानाशाही का प्रमाण भी दे रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/38.jpg"

alt="" width="730" height="548" />

प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार

उन्होंने बताया कि तमाम प्रक्रिया पूरी करते हुए नगर निगम से अनुमति लेकर प्रतिमा स्थापित की गई थी. अनुमति पत्र भी एक दिन पूर्व प्रशासन को दिखाया गया था. पर प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कई सवाल खड़े करता है. पहला सवाल कि प्रतिमा स्थापना में कोई प्रशासनिक व्यवधान था, तो उसे पहले क्यूं नहीं बताया गया, जबकि उक्त स्थल पर तकरीबन दो माह से निर्माण कार्य चल रहा था? दूसरा कि जब एक दिन पूर्व जिला प्रशासन ने जरूरी कागजी कार्यवाही करने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति को आदेश दे दिया था और साथ ही यह आश्वासन भी दिया था कि प्रतिमा सभी कार्यवाही के बाद स्थापित कर दी जाएगी, तो आखिर ऐसी क्या मुश्किल आन पड़ी थी कि उसे रातोरात चोरी- छुपे हटाया गया. तीसरा कि प्रतिमा को हटाने के दौरान प्रतिमा को इस तरीके अपमानित क्यू किया गया? इन सभी सवालों का जवाब जिला प्रशासन को देना होगा. साथ ही साथ ससम्मान प्रतिमा को राष्ट्रीय युवा शक्ति को लौटना होगा, ताकि उक्त स्थल पर प्रतिमा स्थापित की जा सके. इसे भी पढ़ें – झासा">https://lagatar.in/jharkhand-jhasa-president-and-general-secretary-meet-cm-submit-memorandum-demand-child-care-leave-for-women-officers/">झासा

अध्यक्ष और महासचिव सीएम से मिले, ज्ञापन सौंपा, महिला अधिकारियों के लिए चाईल्ड केयर लीव की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही