Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा के आंख का हुआ इलाज

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा के आंख का इलाज सोमवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल में कराया गया.  अपने पैसे से अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें घर ले गये. उनके भाई  बुधराम मुंडा ने बताया कि सुखराम मुंडा आंख की बीमारी के चलते एक महीने से परेशान थे. खेत में काम करने के दौरान कूची छिटक कर सीधे आंख में घुस गई थी. उसके बाद से आंख में दर्द देने लगा. पुत्र कानु मुंडा इलाज के लिए उन्हें खूंटी के असीगढ़ा हॉस्पिटल लिए ले गये. वहां दवा दी गयी. लेकिन आंख में दवा डालने के बाद चेहरा फूल गया. बायां आंख अभी भी नहीं खुल रहा है. आंख से पानी निकलने के साथ सिरदर्द से परेशान हैं. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/jsbc-vice-president-rajesh-shukla-met-the-governor-informed-about-the-problems-of-advocates/">राज्यपाल

से मिले JSBC उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिवक्ताओं की समस्याओं से कराया अवगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही