Search

 
 
 

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- हार्ड कोर क्रिमिनल जैसा हो रहा बर्ताव

 
NewDelhi :  पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज सोमवार को तिहाड़ जेल पहुंचे और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से मिलने गये तो आमने-सामने बात नहीं करने दी गयी. कहा कि आज शीशे के पार से फोन पर बात करायी गयी. जैसे कोई बहुत बड़ा हार्ड कोर क्रिमिनल से मिलने गये हैं. कहा कि शीशा भी बहुत गंदा था. चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा था. भगवंत मान ने आगे कहा कि आखिर मोदी जी चाहते क्या हैं? अब क्या ऐसी ट्रीटमेंट मिलेगी. कहा कि ये चीज इनको महंगी पड़ेगी. अरविंद केजरीवाल जो एक कट्ट्रर ईमानदार है, जिसने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की और भाजपा की राजनीति खत्म की. उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है. कहा कि यह देखकर मुझे खुद को संभालने में काफी समय लगा.

आप एक सोच का नाम, आदमी को गिरफतार कर सकते, सोच को नहीं

केजरीवाल से बातचीत के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि मैंने केजरीवाल से पूछा कि कैसे हो. तो उन्होंने कहा कि मेरी चिंता मत करो. ये बताओ कि पंजाब का हाल कैसा है. पंजाब में स्कूल अच्छे बन गये, गेहूं की फसल को मंडी में उठाने का प्रबंध हो गये, बिजली फ्री मिल रही है?? हमलोग काम की राजनीति करते है, नाम की नहीं. बताया कि उन्होंने केजरीवाल के सवाल का जवाब दिया कि पंजाब भी अच्छा है. हाल ही में असम जाकर आया हूं. कल गुजरात जा रहा हूं. दिल्ली में भी प्रचार करूंगा. कहा कि आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है. व्यक्ति को तो गिरफ्तार किया जा सकता है लेकिन सोच को आप कैसे गिरफ्तार करेंगे?" [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही