Search

 
 
 

भैरव सिंह को मिली अग्रिम जमानत, जानें किस केस में लटक रही थी गिरफ़्तारी की तलवार

 
Ranchi: हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को रांची सिविल कोर्ट से राहत मिली है. रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त ने भैरव सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका स्वीकार कर ली है. भैरव सिंह के उपर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही थी. रांची सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक और भैरव सिंह के अधिवक्ता कीर्ति सिंह की ओर से पूरी बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत पर अपना फ़ैसला सुनाया है. कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत के लिए यह शर्त रखी है कि भैरव सिंह को दस- दस हज़ार के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे. इसे भी पढ़ें - Twitter">https://lagatar.in/twitter-deal-eclipsed-shareholders-file-case-against-elon-musk-demand-a-stay-on-the-deal-till-2025/">Twitter

डील पर लगा ग्रहण! शेयरहोल्डर्स ने एलन मस्क पर किया केस, सौदे पर 2025 तक रोक लगाने की मांग

भैरव सिंह ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया था

उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को सरस्वती पूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन के दौरान छात्र रूपेश पांडे की हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहा था. इसी हत्या के विरोध में रांची निवासी भैरव सिंह ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया था. जिसको लेकर कोतवाली थाना ने एफआईआर दर्ज किया था. तभी से भैरव सिंह फरार चल रहे थे. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/15-judicial-officers-recommended-by-sc-collegium-for-judges-of-delhi-patna-and-andhra-pradesh-high-courts/">SC

कोलेजियम ने दिल्ली, पटना और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जजों के लिए 15 न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश की
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही