Search

 
 
 

Ramgarh News: मूसलाधार बारिश से भैरवी-दामोदर उफान पर, छिलका पुल जलमग्न

क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से रजरप्पा स्थित भैरवी और दामोदर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. सोमवार की बारिश के बाद मंदिर के समीप स्थित छिलका पुल जलमग्न हो गया है. पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है.
 
रजरप्पा मंदिर के पास छिलका पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Ramgarh: क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से रजरप्पा स्थित भैरवी और दामोदर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. सोमवार की बारिश के बाद मंदिर के समीप स्थित छिलका पुल जलमग्न हो गया है. पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है. 

 

छिलका पुलिया डूबने से गोला की ओर से मां छिन्नमस्तिका मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. श्रद्धालु अब नये पुल से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं.

 

वहीं, नदी का पानी बढ़ने से तट के किनारे लगी फूल-प्रसाद, मनिहारी और अन्य अस्थायी दुकानों में पानी घुस गया. दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो सका. हालांकि जलभराव के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है. 

 

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और रजरप्पा मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने, पानी में प्रवेश नहीं करने और सेल्फी जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गयी है.

 

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने की संभावना जतायी है. इसे देखते हुए प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही