Search

 
 
 

भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व भैया दूज 3 नवंबर को

 
Ranchi: भैया दूज 3 नवंबर को मनाया जाएगा. कार्तिक मास द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर को रात 8 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा. वहीं कार्तिक द्वितीया तिथि 3 नवंबर को रात में 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. उदया तिथि होने के कारण भैया दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा. पांच दिवसीय दीपोत्सव का ये अंतिम दिन है. भैया दूज, गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई को श्रीफल यानी नारियल देती हैं, कहा जाता है कि बहन भाई को नारियल देकर उसकी सुख शांति और समृद्धि की कामना करती है. नारियल के गोले को भाई की रक्षा का प्रतीक माना जाता है. श्रीफल के साथ बहन अपने भाई को आशीर्वाद भी देती है. इसे अलग-अलग जगह में अलग नाम से जाना जाता है. बंगाल में भाई दूज के पर्व को भाई फूटा, महाराष्ट्र और गोवा में भाऊ व्रत, और नेपाल में इसको भाई तिहाड़ के नाम से जाना जाता है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-demand-for-ramdana-mudhi-and-sugar-toys-is-high-in-the-market-on-diwali/">रांची

: दिवाली पर बाजार में रामदाना, मुढ़ी व चीनी के खिलौनों की डिमांड अधिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही