Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजमो मानगो व उलीडीह मंडल ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो उलीडीह और मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से उलीडीह आदिवासी स्कूल के निकट स्थित शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. भाजमो नेताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए और बिरसा के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके द्वारा देश को अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों से आजाद करने के लिए किए गए संघर्ष के लिए साधुवाद दिया. विदित हो की भाजमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वर्ष उलीडीह स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है. मौके पर भाजमो मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, इंदु शेखर सिंह, मानगो मंडल महामंत्री नीरज साहू, सुशीला सिंह, उलीडीह मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, गणेश शर्मा, अभिजीत सेनापति, राहुल प्रसाद, मनोज गुप्ता, विकास, शशि गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही