Search

 
 
 

इरफान को भानु की सलाहः कांग्रेस में न मिले न्याय तो ओवैसी की पार्टी में हो जाएं शामिल

 

भानु को इरफान की नसीहत: कांग्रेस ने आपको मंत्री बनाया, वही सांसद भी बनाएगी

Ranchi: लोकसभा चुनाव का प्रचार परवान चढ़ रहा है. ट्विटर वार भी खूब हो रहा है. एक से एक व्यंग के वाण छोड़े जा रहे हैं. सलाह भी दी जा रही है. ऐसे ही एक ट्विटर वार बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी के बीच चल रहा है. भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी से कहा है कि ये इंडी वालों को झारखंड में एक मुस्लिम को लड़ाना ही चाहिए था. इरफ़ान तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं. आपके पिता फुरकान के साथ जो अन्याय हुआ है, उसका बदला पूरे झारखंड में लेना है. इसके बाद तब हम आपके घर बुल्डोज़र नहीं चलाएंगे. साथ ही कहा कि अगर इरफान को कांग्रेस में न्याय नहीं मिल रहा हो, उन्हें ओवैसी की पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए. यह मुसलमान के हक अधिकार का मसला है.

जब मनीष चुनाव लड़ सकता है, तो मेरा भानु क्यों नहीं

इस पर कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जब मनीष चुनाव लड़ सकता है, तो मेरा भानु क्यों नहीं. बड़ा शानदार मोदी जी का गुणगान गाता है. कहीं ना कहीं यह भानु जी के साथ घोर अन्याय है. लेकिन एक बात तो है कि आप भाजपा में सुरक्षित हैं और खूब मजा मारिए. और हां कांग्रेस पार्टी ने ही आपको मंत्री बनाया और वही आपको सांसद भी बनाएगी.

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी अपने पिता फुरकान अंसारी को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. गोड्डा सीट से विधायक दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने से वे और उनके समर्थक लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही भी इस मामले में इरफान पर चुटकी ले रहे हैं. वहीं इरफान अंसारी ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ साथ उनके खिलाफ भी गोड्डा सहित दूसरे जिलों में हर चौक-चौराहे और मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. पार्टी के प्रदेश प्रभारी मीर अहमद का भी विरोध दिख रहा है. इरफान के मुताबिक, पार्टी के युवा कार्यकर्ता उनसे कह रहे हैं कि आप कांग्रेस के बहुत बड़े हितैषी बनते हैं. बावजूद इसके यहां मुसलमान की 18 फीसदी आबादी होने के बावजूद लोकसभा में एक भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही