Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भानु का आरोप- मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया भगवान श्रीकृष्ण का अपमान

  • बहाना बना कर बंशीधर महोत्सव को स्थगित कराया
  • अपमानित किया, इसलिए बंशीधर महोत्सव से करता हूं खुद को अलग
Garhwa : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया है कि राज्य के पेयजल और स्वच्छता विभाग के मंत्री व गढ़वा से झामुमो विधायक मिथिलेश ठाकुर अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं. भगवान श्रीकृष्ण के साथ भी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने राजकीय शोक का बहाना बनाकर बंशीधर महोत्सव को स्थगित करा दिया. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर 6 और 7 अप्रैल को झारखंड में राजकीय शोक था, जबकि बंशीधर महोत्सव 8 और 9 अप्रैल को था. कहा कि मिथिलेश ठाकुर उसी दौरान भवनाथपुर में मैच का उद्घाटन करते हैं. वे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आकर राजनीति करते हैं. इसे हमलोग बर्दाश्त नही करेंगे.

मंत्री ने विधायक और सांसद को भी अपमानित किया

मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भानु प्रताप ने कहा कि मंत्री ने विधायक और सांसद को भी अपमानित किया है. महोत्सव को लेकर मंत्री द्वारा आयोजित बैठक की सांसद और विधायक को जानकारी नहीं दी गयी. भानु ने कहा कि इसलिए भगवान श्री कृष्ण से क्षमा मांगते हुए इस महोत्सव से खुद को अलग करते हैं. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंच से बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की बात कही थी. इस सरकार ने इसमें भी काफी देर से निर्णय लिया. प्रेस वार्ता में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चैयरमैन शिवधारी राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, लवली आनंद, रामदत्त चौबे, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लक्ष्मण राम, मथुरा राम, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/three-caught-encroaching-on-forest-land-and-fir-on-15-for-stealing-electricity/">हजारीबाग

की खबरें- वन भूमि पर कब्जा करते तीन धराए और बिजली चोरी के आरोप में 15 पर FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही