Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत आदिवासी पार्टी मजबूती के साथ विस चुनाव लड़ेगी : प्रेमशाही मुंडा

Ranchi: भारत आदिवासी पार्टी के तत्वावधान में तमाड़ स्थित अमलेसा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी महासमागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, बाबा भीमराव अंबेडकर और बाबा कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया. इस दौरान झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आदिवासी महासमागम में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, बबीता कच्छप, भारत आदिवासी पार्टी के उपाध्यक्ष अजय कच्छप, कुंदरसी मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे. मौके पर प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि यह आदिवासी महासमागम आदिवासी-मूलवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस, भाजपा, झामुमो आदि पार्टियों ने आदिवासियों के नाम पर सिर्फ राजनीति ही की है. स्थानीय नीति, धर्मकोड, पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची, समता जजमेंट, ट्राइबल सब प्लान जैसे मुद्दों का अब भी समाधान नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/palamu-jackal-bit-half-a-dozen-people-in-satbarwa-problem-in-getting-anti-rabies/">पलामू:

सतबरवा में सियार ने आधा दर्जन लोगों को काटा, एंटी रेबीज मिलने में हुई परेशानी

झामुमो आदिवासियों की जमीन लूट रही है - प्रेमशाही मुंडा

इससे आगे कहा कि वर्तमान झामुमो की सरकार में आदिवासियों की जमीन की लूट रही है. झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया गया है. इस आदिवासी महासमागम में सामाजिक व राजनीतिक के 21 प्रस्ताव पास किए गए. भारत आदिवासी पार्टी झारखंड के सभी विधानसभा सीट पर मजबूती के साथ लड़ेगी. मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कच्छप ने कहा कि आदिवासी के संवैधानिक अधिकार, जल-जंगल और जमीन की सुरक्षा पर भारत आदिवासी पार्टी काम करेगी. इस मौके पर भारत आदिवासी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कुंद्रेशी मुंडा ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड में सभी पार्टियां बनीं, लेकिन कुछ नहीं किया. कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आदिवासी मूलवासी के लिए काम करेगी. हमारी पार्टी के सत्ता में आने के बाद जल्द से जल्द स्थानीय नीति को लागू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -नयी">https://lagatar.in/congress-took-a-jibe-at-the-new-pension-scheme-said-u-in-ups-means-u-turn-of-modi-government/">नयी

पेंशन योजना पर कांग्रेस का तंज, कहा, यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही