Search

भारत बंद : जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों की झड़प, पांच हिरासत में

Bihar :  अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का बिहार में मिला जुला असर देखा गया. बिहार में विभिन्न दलित और आदिवासी संगठन भारत बंद कराने सड़क पर उतरे. जहानाबाद जिले में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 (एनएच-83) पर यातायात अवरुद्ध किया. इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हो गयी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया. हालांकि बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को एनएच-83 से हटाया और यातायात बहाल किया,  जहानाबाद नगर थाना के अवर निरीक्षक हुलास बैठा ने बताया कि ऊंटा मोड़ के पास एनएच-83 पर यातायात अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.  इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुई. पटना में भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

मधेपुरा-मुजफ्फरपुर में यातायात को अवरुद्ध करने का प्रयास

पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर यातायात को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें तुरंत प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटर इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल कई अन्य दलों ने विभिन्न दलित एवं आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन किया है. बता दें कि बिहार में केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने कई जिलों में पुलिस की विभिन्न इकाइयों में सिपाही पद के लिए बुधवार को भर्ती परीक्षा का भी आयोजन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp