Search

भारत बंद का झारखंड में मिला-जुला असर, जानें सभी जिलों का हाल...

सड़कों पर कम दिख रहे वाहन Ranchi :   अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC-ST) आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और बसपा ने ने भारत बंद बुलाया है. कांग्रेस और जेएमएम भी इसका समर्थन कर रही है. इसके कारण झारखंड में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर उतर कर भारत बंद को सफल बनाने में जुट गये हैं. राजधानी रांची की बात करें तो सामान्य दिन की तुलना में आज वाहनों का परिचालन काफी कम है. किशोर गंज चौक में आम दिनों में काफी भीड़ रहती थी. लेकिन आज वाहन तो कम चल ही रहे हैं, सड़क पर लोग भी कम नजर आ रहे हैं. इक्का-दुक्का दुकान छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं. बंदी को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूलों को पहले ही बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था. स्कूल बंद होने की वजह से सड़कों पर स्कूल बसें नहीं दिख रही है. [caption id="attachment_936424" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/img_20240821_095204/"

rel="attachment wp-att-936424">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240821_095204.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किशोर गंज चौक की तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_936425" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/img_20240821_095208/"

rel="attachment wp-att-936425">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240821_095208.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किशोर गंज चौक की तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_936426" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/img_20240821_095214/"

rel="attachment wp-att-936426">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240821_095214.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किशोर गंज चौक की तस्वीर[/caption]
रांची के अलावा अन्य जिलों जैसे हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, तोपाचांची, झरिया, लातेहार की बात करें तो यहां भी भारत बंद का मिलता जुलता असर देखा जा रहा है. गिरिडीह में बंद असरदार है. सड़कों पर गाड़ियां कम दिख रही है.  बड़ी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित है. सभी मार्गो में बंद समर्थक मौजूद है. बोकारो की बात करें तो यहां भी भारत बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है. रोड पर सामान्य दिनों की तरह ही ट्रक, बस सहित अन्य गाड़ियां चल रही हैं. बंद समर्थक सड़क पर नहीं उतरे हैं.

भारत बंद का धनबाद में भी दिख रहा असर, सड़क पर उतरे समर्थक

भारत बंद धनबाद में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक धनबाद बरटांड बस स्टेंड, झरिया कतरास मोड़, बस्ताकोला, लोदना मोड़ आदि क्षेत्रों में सड़क पर बांस-बलि लगाकर आवागमन को अवरूद्ध कर दिया है. प्रदर्शकारी दुकानों को बंद करवा रहे हैं. सड़क पर चल रहे वाहनों को वापस भेजा जा रहा है. इधर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिख रही है. ऐहतियात के तौर पर धनबाद में अधिकतर निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बस का परिचालन पूरी तरह से बंद है. अन्य वाहन भी सड़क पर काफी कम चल रही है. सड़क पर सुबह से ही सन्नाटा देखा जा रहा है.  इधर बंद को देखते हुए रेलवे ने भी रेल पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. रेल पुलिस स्टेशन परिसर पर गस्ति बढ़ा दी है. https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-28-7/"

rel="attachment wp-att-936470">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-28-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-29-4/"

rel="attachment wp-att-936471">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [caption id="attachment_936472" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-30-5/"

rel="attachment wp-att-936472">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जेल के पुलिस वाहन को रोक दिया है. [/caption] तोपचांची में भी बंद का कोई असर नहीं है. लेकिन क्षेत्र के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा गया है, ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना विधार्थियों के साथ ना हो जाये. इधर तोपचांची नेशनल हाईवे को भीम आर्मी, राजद और जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है. जिसकी वजब से एनएच पर वाहनों की लंबी  कतारें लग गयी है. [caption id="attachment_936467" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-27-7/"

rel="attachment wp-att-936467">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-27-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तोपचांची नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार[/caption] [caption id="attachment_936466" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-26-10/"

rel="attachment wp-att-936466">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-26-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भीम आर्मी, राजद और जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने तोपचांची नेशनल हाईवे को किया जाम[/caption]

बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

झरिया की बात करें तो यहां भी बंद का कोई असर नहीं है. सभी दुकाने खुली हैं. छोटे वाहन जैसे बाइक, ऑटो- ई रिक्शा आदि चल रहे हैं. एहतियात के तौर पर स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी दे दी गयी है. हालांकि बंद समर्थक सड़क पर बैठे हैं. जिसकी वजह से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग बस्ताकोला के समक्ष बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है. इसकी वजह से करीब दो घंटे से आवागमन पूरी तरह बाधित है. सूचना पर सिंदरी डीएसपी, झरिया सीओ सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने कुछ बंद समर्थकों हिरासत में लिया है. [caption id="attachment_936477" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-31-5/"

rel="attachment wp-att-936477">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस ने बंद समर्थकों हिरासत में लिया[/caption] वहीं बाघमारा, हरीना चौक, डुमरा में सुबह से ही भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दी है. इसके अलावा कतरास के श्याडीह चौक में कांग्रेस नेता राजेश राम के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं . इधर कतरास बाजार पंचगढ़ी बाजार में अभी तक बंदी का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. [caption id="attachment_936462" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-20-20/"

rel="attachment wp-att-936462">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-20-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झरिया में सड़क पर बैठे है बंद समर्थक[/caption] https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-22-15/"

rel="attachment wp-att-936463">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-22-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-23-13/"

rel="attachment wp-att-936464">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-23-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-24-14/"

rel="attachment wp-att-936465">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-24-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग की बात करें तो शहर के अलावा आसपास क्षेत्र में भी भारत बंद का मिलता जुलता असर देखा जा रहा है. कहीं सड़कों पर छोटे वाहन चल रहे हैं. वहीं कहीं सन्नाटा पसरा है.  
[caption id="attachment_936427" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-6-35/"

rel="attachment wp-att-936427">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-6-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग की तस्वीर[/caption]
लातेहार में भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. एसपी अंजनी अंजनी के निर्देश पर सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. भारत बंद को लेकर कई निजी विद्यालयों की आज छुट्टी है. जबकि सरकारी स्कूल खुले हैं. लेकिन छात्रों की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत काफी कम है. महुआडांड़ प्रखंड की बात करें तो यहां बंदी का असर देखा जा रहा है. बंद समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं. महुआडांड़ से मेदनीनगर, रांची और गुमला की ओर जाने वाली यात्री बसों का परिचालन नहीं हो रहा है. सभी दुकानें भी बंद हैं.
[caption id="attachment_936428" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-7-34/"

rel="attachment wp-att-936428">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-7-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महुआडांड़ प्रखंड में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे[/caption]
लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में यातायात सामान्य करने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरी है. थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया.
[caption id="attachment_936443" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-13-34/"

rel="attachment wp-att-936443">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-13-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरवाडीह प्रखंड में सड़कों पर पुलिस बल तैनात[/caption]
भारत बंद का रामगढ़ में व्यापक असर देखने को मिल रहा है.  सुभाष चौराहे पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर एनएच -23 को पूरी तरह बाधित कर दिया है. सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गयी हैं. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंदी का असर दिख रहा है. [caption id="attachment_936429" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-8-35/"

rel="attachment wp-att-936429">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-8-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुभाष चौराहे पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे, एनएच -23 पर आवागमन बाधित [/caption] https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-9-32/"

rel="attachment wp-att-936430">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-9-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा कोलांचल में  बंद का असर पूरी तरह देखने को मिल रहा है. सैकड़ो की संख्या में बंद समर्थक भुरकुंडा मतकम्मा चौक पर डटे हैं और रामगढ़-पतरातु मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है.
[caption id="attachment_936445" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-14-35/"

rel="attachment wp-att-936445">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-14-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बंद समर्थकों ने भुरकुंडा मतकम्मा चौक किया जाम[/caption]
https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-15-32/"

rel="attachment wp-att-936446">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-15-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोहरदगा में सुबह 10:00 बजे तक भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला. लोहरदगा जिला प्रशासन बंद को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है. डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. बाजारों में भी रौनक बरकरार है और सड़कों पर छोटे वाहनों का फर्राटे दौड़ जारी है.  सभी प्रतिष्ठान और दुकानें खुली हुई है. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-11-32/"

rel="attachment wp-att-936441">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-11-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-12-34/"

rel="attachment wp-att-936442">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-12-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
भारत बंद को लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सड़कों और चौक चौराहे पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो. झामुमो कार्यकर्ता बंद कराने सड़क पर उतरे हैं. अनुमंडल अधिकारी और पुलिस अनुमंडल अधिकारी बंद समर्थकों को समझाते रहे हैं.
https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-16-32/"

rel="attachment wp-att-936447">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-16-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-17-26/"

rel="attachment wp-att-936448">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-17-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/bharat-bandh-has-mixed-effect-in-jharkhand-know-the-condition-of-all-districts/untitled-18-25/"

rel="attachment wp-att-936449">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-18-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

SC-ST कैटेगरी के भीतर नई सब कैटेगरी का विरोध

दरअसल बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कोटे में कोटा दिये जाने को मंजूरी दी थी. कोर्ट ने कहा था कि SC-ST कैटेगरी के भीतर नई सब कैटेगरी बना सकते हैं और इसके तहत अति पिछड़े तबके को अलग से रिजर्वेशन दे सकते हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के लिए भी कहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp