Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत बंद : मजदूर यूनियनों ने निकाली जनाक्रोश रैली, कई राजनीतिक दलों ने भी दिया समर्थन

Advertisement
Advertisement

कोयला क्षेत्र में हड़ताल के व्यापक असर रहने का किया गया दावा

Ranchi : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को भारत बंद एवं औद्योगिक हड़ताल किया गया. दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय एवं सीएमपीडीआई में कोयला क्षेत्र की हड़ताल का पूर्ण असर रहा. एचईसी बचाओ मजदूर संघर्ष समिति ने मुख्यालय से धुर्वा गोलचक्कर तक रैली निकाल कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया. सेल्स प्रमोशन कर्मी भी कंपनी–वार हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे. आईआइसीएम में गेट में बैठ कर संयुक्त कार्यवाही के महत्व पर प्रकाश डाला गया. जोमैटो, स्विगी के डिलिवरी कामगार, निर्माण मजदूर, किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर कर रोष जताया.

जनाक्रोश रैली निकाली

रांची जिला मुख्यालय में संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई. यह रैली सैनिक बाजार से शहीद चौक होकर अलबर्ट एक्का चौक पर जनसभा में तब्दील हो गई. इस संयुक्त कार्रवाई में किसान सभा, किसान महासभा, एटक, इंटक, एक्टू, सीटू, बेफी, अराजपत्रित कर्मचारी संघ, इत्यादि की भागीदारी रही. कांग्रेस, राजद, माकपा, भाकपा, माले ने मजदूरों किसानों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया. सभा को राजेंद्र राम, अनिर्बान बोस, बीरेंद्र कुमार, एजाज अहमद, प्रलय भट्टाचार्य, एमएल सिंह, अजय सिंह, महेंद्र पाठक, नंदिता भट्टाचार्य, प्रतीक मिश्रा, भवन सिंह, प्रकाश विप्लव ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-nyaya-yatra-on-the-second-day-in-sasaram-talked-to-farmers-tejashwi-became-the-driver/">राहुल

की न्याय यात्रा दूसरे दिन सासाराम में, किसानों से बात की, तेजस्वी ने संभाली ड्राइविंग सीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही