Search

 
 
 

20 जून को भारत बंद, सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट

 
Patna : अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले 5 दिनों से देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हंगामा हो रहा है. बिहार के कई जिलों में जमकर उपद्रव मचाया गया. आंदोलित भीड़ ने कई ट्रेनों में आग लगा दी. कई स्‍टेशनों पर तोड़फोड़ की गई. वहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. हंगामे के बीच अब 20 जून यानी सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. हालांकि किसी राजनीतिक दल ने बंद को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. सोशल मीडिया पर लगातार 20 जून को भारत बंद की सूचना वायरल हो रही है. कुछ छात्र संगठनों ने 20 जून के चक्‍का जाम का समर्थन किया है. हंगामा और विरोध को देखते हुये सीएम नीतीश कुमार का `जनता दरबार` भी स्थगित कर दिया गया है. [caption id="attachment_336100" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/11-28-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> 20 जून को भारत बंद[/caption] 20 जून के बंद को देखते हुये बिहार में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गई है. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार ने सोशल मीडिया पर 20 जून को चक्का जाम करने और दिल्ली मार्च करने का आह्वान किया गया है. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है. रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टैंड सहित सार्वजनिक जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट">https://lagatar.in/report-sought-from-ranchi-dc-race-dsp-and-co-in-24-hours-on-the-slogan-of-pakistan-zindabad-at-the-airport/">एयरपोर्ट

पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे मामले में रांची डीसी रेस, DSP और CO से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही