Ranchi : भारत जोड़ो सम्मेलन 28 मई को बोकारो का कर्बला मैदान में होगा. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने प्रेस वार्ता में दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में नफरत मिटाने की बात लगातार कहते हुए आ रहे थे. उसी का नतीजा है कि अब देश से धीरे- धीरे नफरतों की दीवार ढहने लगी है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए. उसमें हिमाचल की जनता ने नफरतों की दीवार को तोड़ दिया.
की समस्या पर मुख्यमंत्री क्यों हैं मौन : संजय सेठ [wpse_comments_template]
राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा ने नफरत का माहौल खत्म किया
प्रदेश अल्पसंख्यक प्रभारी उमैर खान ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मैंने भी कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक पैदल चला. देश के युवा राहुल गांधी के सामने अपना सर्टिफिकेट हाथों में लेकर खड़े हो जा रहे थे. रोजगार की बात कर रहे थे. देश में नफरत का माहौल बना हुआ है. नफरत के माहौल को खत्म करके आपसी भाईचारे की पैदा करना कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी का उद्देश्य है. इसी उद्देश्य को लेकर 28 मई को इमरान प्रतापगढ़ी बोकारो के कर्बला मैदान में आ रहे हैं. राज्य के नौजवान बड़ी तादाद में उन्हें सुनने के लिए वहां पर इकट्ठा होंगे और उनकी विचारों से प्रभावित होकर अल्पसंख्यक विभाग से जुड़ेंगे.लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन में मिशन की तरह लग जाएं
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंगलवार को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग एवं अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विभाग के प्रदेश चेयरमैन की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ शामिल हुए. अध्यक्ष ने कहा कि लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन बहुत ही अच्छी पहल है. इससे एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय के बीच से युवा एवं वैसे लोग जो समाज में सेवा कर रहे हैं, उनको कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का बेहतर अवसर है. पार्टी में जुड़ने के बाद लीडरशिप निखर कर आयेगा, जो अपने समाज से लेकर लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में एवं पार्टी के अंदर नेतृत्व कर सकते हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लोग लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन में मिशन की तरह लग जाएं ताकि जो पार्टी एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय के बीच से युवाओं को निकालकर लीडर बनाने का उद्देश्य पूरा हो सके. इसे भी पढ़ें – बिजली-पानी">https://lagatar.in/why-the-chief-minister-is-silent-on-the-problem-of-electricity-and-water-sanjay-seth/">बिजली-पानीकी समस्या पर मुख्यमंत्री क्यों हैं मौन : संजय सेठ [wpse_comments_template]
Leave a Comment