Search

 
 
 

न्याय यात्रा ग्वालियर में, राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार, कहा, भारत में पाकिस्तान से दोगुनी बेरोजगारी

 
Gwalior : देश के 73 फीसदी लोग बड़े-बड़े अस्पतालों, निजी स्कूलों के मैनेजमेंट में नजर नहीं आते. लेकिन ये लोग मनरेगा, ठेका मजदूरों की लिस्ट में आपको दिख जायेंगे. अगर ये 73 फीसदी लोग मनरेगा, ठेका मजदूरों की सूची में दिख सकते हैं तो ये बड़े-बड़े अस्पतालों, निजी स्कूलों, कंपनियों के मैनेजमेंट में क्यों नहीं दिखते? ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले सरकारी नौकरियां थीं, अब सब कुछ प्राइवेट हो रहा है

यह बात राहुल गांधी ने आज ग्वालियर में कही. बता दें कि ऱाहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर में है. राहुल ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा, पहले सरकारी नौकरियां थीं तो इन 73 फीसदी लोगों को भागीदारी मिलती थी, लेकिन अब (मोदी सरकार में) सब कुछ प्राइवेट हो रहा है

मोदी ने छोटे व्यवसाय खत्म कर दिये हैं

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, आज हमारे देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. राहुल यही नहीं रुके, कहा कि पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है. हमारे पास बांग्लादेश और भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं. नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और GST लागू कर छोटे व्यवसाय खत्म कर दिये हैं.

ग्वालियर के देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से बातचीत की

इस क्रम में राहुल ने ग्वालियर के देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से बातचीत की. जान लें कि राहुल पनिहार, घाटीगांव होते हुए मोहना की ओर बढ़े और यहां रोड शो किया. खबर है कि अग्निवीरों-पूर्व सैनिकों से चरचा के बाद यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना हो जायेगी. दोपहर बाद राहुल INDIA. गठबंधन की रैली में शामिल होने पटना जायेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने X पर बताया कि राहुल गांधी रविवार दोपहर बिहार के पटना में INDIA गठबंधन की जन विश्वास रैली में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही