Search

 
 
 

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुचक्रों का देगी मुंहतोड़ जवाब : मीर

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता पर वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक

Rehan Ahmed Ranchi : भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के पदधारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस जनों के लिए परीक्षा की घड़ी है. कांग्रेस जनों के बीच न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है, परंतु इस यात्रा के असली उद्देश्यों यानी न्याय के पांच स्तंभों को जनता के पास पहुंचाना ही यात्रा की सफलता का परिचायक होगा. उन्होंने कहा कि आज झारखंड के कांग्रेस जनों के पास इतिहास रचने का समय है और ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता. झारखंड में न्याय यात्रा की ऐतिहासिक सफलता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की जनता के खिलाफ रचे जा रहे कुचक्रों का मुंहतोड़ जवाब होगी. उन्होंने कहा कि झारखंडी अवाम जुनून की पक्की है और उनके जज्बे को देख कर लग रह है कि यात्रा पूरे झारखंड में झारखंडी रंग में रंगी नजर आएगी.

न्याय यात्रा की सफलता से विपक्ष की धज्जियां उड़ जाएंगी : राजेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनों के खून में ही मेहनत और संघर्ष दौड़ता है. हमारे लिए यह गर्व की बात है कि न्याय यात्रा झारखंड में 8 दिनों में 13 जिलों से गुजर कर 804 किमी की दूरी तय करेगी. झारखंड की जनता में जोश है और वह पूरे जज्बे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी न्याय यात्रा का झारखंड में इस्तकबाल करेगी. उन्होंने कहा कि हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस जनों के संघर्षों के परिणाम और त्याग से झारखंड का निर्माण हुआ है. सत्ता लोलुप केंद्र सरकार झारखंड की लोकतांत्रिक सरकार गिराना चाहती है, परंतु न्याय यात्रा की सफलता से उनके नेताओं के मंसूबों की धज्जियां उड़ जाएंगी.

न्याय यात्रा की सफलता बनेगी एक नजीर : आलमगीर आलम

विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि यात्रा हमारे गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में प्रवेश करेगी. पूरे पाकुड़ में राहुल गांधी व भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों का ऐतिहासिक स्वागत पाकुड़ की धरती करेगी, जो आगे पूरे झारखंड में यात्रा की सफलता के लिए एक नजीर साबित होगी. मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव चेतन चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. बैठक में प्रदीप तुलस्यान, अनवर अहमद अंसारी, रांजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, अजय नाथ शाहदेव, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, आभा सिन्हा, डॉ. एम तौसीफ, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, जेबा खान, डॉ. बिरसा उरांव, खुर्शीद हसन रूमी, डॉ. संजय सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, डॉ. कुमार राजा, ईश्वर आंनद, बेलस तिर्की, चंचल चटर्जी, गजेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, नेली नाथन, बबलू शुक्ला, अजहर पप्पु, भानू प्रताप बड़ाईक, सुरेन राम, छोटू सिंह, राखी कौर, प्रिय प्रदर्शनी, गुलजार अहमद, हुसैन खान, शिव कच्छप, सेंकी खान, सुरेंद्र उरांव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हमारा">https://lagatar.in/our-cm-is-himanta-vishwas-sharma-not-ajit-pawar-and-nitish-but-shibus-son-jmm/">हमारा

सीएम हिमंता विश्वाशर्मा, अजीत पवार और नीतीश नहीं, शिबू का बेटा है : झामुमो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही