Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : बोले राहुल, देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का, एक गरीबों का

Advertisement
Advertisement
  Varanasi : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में आज शनिवार को यहां वाराणसी  गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं. उन्होंने कहा कि भाई-भाई में टकराव से देश कमजोर होगा और देश को जोड़ना ही सच्ची देश भक्ति है.           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक क
रें राहुल गांधी ने कहा, मैं गंगा जी के सामने अहंकार से नहीं आया हूं, सिर झुकाकर आया हूं. इस यात्रा में सबको लगना चाहिए कि वह अपने भाई से मिलने आये हैं.

ये मीडिया मोदी जी को 24 घंटे दिखायेगा

उन्होंने कहा कि देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का भारत. मीडिया को लेकर गांधी ने कहा, ‘ये सारे चैनल उद्योगपतियों के हैं. ये देश के किसानों, मजदूरों के मुद्दे को नहीं दिखाएंगे. ये मीडिया मोदी जी को 24 घंटे दिखायेगा, ऐश्वर्या राय को दिखायेगा, लेकिन असल मुद्दे को नहीं दिखायेगा.

देश में दो ही मुद्दे हैं बेरोजगारी और महंगाई

इस दौरान राहुल गांधी ने भीड़ से राहुल नाम के लड़के को अपने पास बुलाकर पढ़ाई में खर्च रुपयों और बेरोजगारी के बारे में बात की. राहुल गांधी ने पूछा, नोटबंदी से किसी को फायदा हुआ. उन्होंने कहा, देश में दो ही मुद्दे हैं बेरोजगारी और महंगाई.

काशी विश्वनाथ मंदिर गये, गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन गोलेगड्डा क्षेत्र से प्रारंभ इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ खुली जीप में खड़े होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गये और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया. अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं.  यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी. पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर लंबी है और 15 राज्यों से गुजरेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही