Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों को वनों तक ही सीमित रखना चाहती है

Advertisement
Advertisement
Guwahati : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदिवासियों को वनों तक सीमित रख कर उन्हें शिक्षा तथा अन्य अवसरों से वंचित करना चाहती है. राहुल ने असम में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस मूल निवासियों के तौर पर संसाधनों पर आदिवासियों के अधिकारों को मान्यता देती है.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम आपको आदिवासी कहते हैं जिसका अर्थ है आदि काल से रहने वाले

उन्होंने कहा, हम आपको आदिवासी कहते हैं जिसका अर्थ है आदि काल से रहने वाले. भाजपा आपको वनवासी कहती है जिसका अर्थ है वन में रहने वाले लोग. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों को वनों तक ही सीमित करना चाहती है और उनके बच्चों को स्कूल तथा विश्वविद्यालय जा कर शिक्षा ग्रहण करने, अंग्रेजी सीखने एवं कारोबार करने के अवसरों से वंचित करना चाहती है जान लें कि राज्य में भाजपा नीत गठबंधन सरकार है.

आपका जल, भूमि, वन आपका ही रहना चाहिए

राहुल ने द्वीपीय जिले माजुली में आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा, हम चाहते हैं कि जो आपका है उसे आपको लौटाया जाना चाहिए. आपका जल, भूमि, वन आपका ही रहना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार देशभर में आदिवासियों की जमीनों को हथिया रही है. कांग्रेस नेता ने कहा, आप सब जानते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है. आपकी जमीनें हथियाई जा रही हैं, आपका इतिहास मिटाया जा रहा है और पूरे देश में ऐसा हो रहा है. राहुल ने कहा कि 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही थी और इससे ही लोगों ने पूर्व से पश्चिम तक इसी प्रकार की यात्रा निकालने की अपील की थी.

भाजपा के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है

उन्होंने कहा, इसीलिए हमने मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा निकाली. राहुल ने कहा कि यह भाजपा के साथ विचारधारा की लड़ाई है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, हमने मणिपुर से शुरुआत की. भाजपा ने मणिपुर जला के रख दिया है. वहां कई माह से गृह युद्ध जैसे हालात हैं और लोग एक दूसरे की हत्या कर रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री एक बार भी वहां नहीं गये. नगालैंड में प्रधानमंत्री ने नौ वर्ष पहले एक समझौते का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया. यहां (असम) मुख्यमंत्री सबसे भ्रष्ट हैं. राहुल ने यह संबोधन अपनी कार से ही दिया. इसके बाद वह पारंपरिक परिधान धोती पहन कर प्रमुख वैष्णव स्थल श्री श्री औनियाती सत्र गये और उन्होंने धार्मिक स्थल के प्रमुख से बातचीत की. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही