Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा किशनगंज में, राहुल गांधी ने कहा, सत्ता में आये तो जाति जनगणना करायेंगे

Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. कहा कि देश में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है.  Kishanganj : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया. यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है.                                                                                                      नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अधीर रंजन चौधरी ने बिहार पीसीसी अध्यक्ष को बैटन सौंपा

किशनगंज में बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बिहार पीसीसी चीफ को बैटन पास किया. किशनगंज में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. कहा कि देश में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है. कहा कि मणिपुर नौ माह से हिंसा की आग में जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री को वहां जाने का समय नहीं मिल रहा. अपने भाषण के क्रम में राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने की बात कही.

भारत में सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है

राहुल गांधी ने कहा, भारत में सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है. उसके बाद दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक आते हैं. मैं ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि 90 आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार को चला रहे हैं. जिनका केंद्रीय बजट पर नियंत्रण है. कहा कि वे बिहार की जनता को (ओबीसी समुदाय) को बताना चाहता हूं कि 90 अधिकारियों में से केवल तीन ओबीसी हैं. ओबीसी के लिए बहुत कम पैसा आवंटित किया जाता है.

पूर्णिया और कटिहार में  रैली करेंगे राहुल गांधी 

न्याय यात्रा ने ऐसे समय में राज्य में प्रवेश किया है, जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गये हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी का किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मंगलवार को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी.

राहुल अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल रवाना होंगे

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल रवाना होंगे और कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते फिर बिहार लौटेंगे. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने 22 जनवरी को बताया था कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पूर्णिया में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे लेकिन न्याय यात्रा के बिहार में प्रवेश करने से एक दिन पहले ही नीतीश राज्य में महागठबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से नाता तोड़कर राजग में चले गये.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही