Search

 
 
 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में, राहुल गांधी आज विश्वनाथ धाम जायेंगे, बाबा के दर्शन पूजन कर जलाभिषेक करेंगे

 
Varanasi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार, 16 फरवरी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गयी है. खबर है कि आज शनिवार को राहुल गांधी  विश्वनाथ धाम जायेंगे. वहां बाबा का दर्शन पूजन करेंगे.                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस संबंध में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जानकारी दी कि मं दिर में पूजा अर्चना के बाद राहुल बाबा का जलाभिषेक करेंगे. वाराणसी में राहुल गांधी 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे. यात्रा गोलगड्डा इलाके से शुरू होकर मैदागिन, ज्ञानवापी,गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह पहुंचेगी.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अरबपतियों के लिए कालीन बिछी, गरीबों के लिए कुछ नहीं

इससे पहले उत्तर प्रदेश के चंदौली में उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला. कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अरबपतियों के लिए कालीन बिछाई गयी, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया. राहुल गांधी ने चंदौली स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा में कहा कि टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अभिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते नजर आयेंगे, लेकिन किसी गरीब की समस्या नहीं दिखाई जायेगी. इस क्रम में राहुल जनता से कहा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंई कोई गरीब मजदूर नहीं नजर आया. अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी दिखे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही