Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश को नयी दिशा देगी : मुनेश्वर उरांव।। समेत लातेहार की दो खबरें

Latehar : कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा गत 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ मणिपुर से किया गया है. यह यात्रा देश को नयी दिशा देगी. आज पूरा विपक्ष कांग्रेस के इस यात्रा से घबरा गया है. मुनेश्वर उरांव जिला कांग्रेस पार्टी की स्थानीय माको डाक बंगला में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश के 110 जिला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे. इनमें झारखंड के 13 जिले शामिल हैं. झारखंड में राहुल गांधी धनबाद से प्रवेश करेंगे और आठ दिन की इस यात्रा में वे 804 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. श्री उरांव ने कहा कि इस कार्यक्रम में लातेहार जिले के सभी प्रखंड से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस के सभी मंच मोर्चा, सेवादल, छात्र संगठन व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 66 दिन में देश के 15 राज्यों में कुल 6713 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और देश की जनता से जुडेंगे. जिला प्रवक्ता सह प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिले के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. मौके पर सुरेंद्र भारती, रामयश पाठक, अजीत पाल कुजूर, आफताब आलम, लाल आशीष नाथ शाहदेव, रीगन प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, असगर हुसैन, महेंद्र प्रसाद, राजू नायक, बंसत यादव, हैदर अली, विश्वनाथ पासवान, मो. नसीम अंसारी, चंद्रदेव उरांव, टिंकू बाबा व राजकिशोर समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईकिल का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-41.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ (लातेहार) : मगध-संघमित्रा क्षेत्र की अपराजिता महिला समिति की अध्यक्ष विभा नाथ के नेतृत्व में मगध परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों के आठ दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में सीएसआर के तहत ट्राइसाइकिलों का वितरण किया गया. मौके पर अपराजिता महिला समिति की सदस्य ममता सत्यनारायण सदाला, हसबुन निशा, अंजू सिंह, आशा पटेल व निशा सिन्हा आदि उपस्थित थीं. लाभार्थियों में राहम ग्राम के अक्षय कुमार पांडेय, मानस कुमार पांडे, परदेसी उरांव, रमा भुईयां व मीना प्रवीण, ओझा टोला के रामवृक्ष साव, चमातू गांव के बंधन गंझू और देवलगद्दा ग्राम के मनीष उरांव का नाम शामिल है. लाभार्थियों ने परियोजना को इसके लिए धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : घने">https://lagatar.in/dense-fog-hits-many-flights-and-trains-delayed-delhi-airport-packed-with-passengers/">घने

कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही