Search

 
 
 

हरियाणा के सनोली-पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे

 
Panipat : आज शुक्रवार सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई. राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से गुरुवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया. रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से की गयी. खबर है कि हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/deadly-cold-wave-in-north-india-25-people-died-of-heart-and-brain-attack-in-a-single-day-in-kanpur-uttar-pradesh/">उत्तर

भारत में जानलेवा शीत लहर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ही दिन में हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत

राहुल  मां सोनिया गांधी से मिलने  गुरुवार रात दिल्ली पहुंचे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए गुरुवार रात दिल्ली रवाना हुए थे. वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे.  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हरियाणा में गुरुवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-issue-of-non-availability-of-cycles-to-school-children-reached-the-raj-bhavan-the-governor-expressed-displeasure/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : स्कूली बच्चों को साइकिल नहीं मिलने का मामला पहुंचा राजभवन, राज्यपाल ने जतायी नाराजगी

पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला  से गुजरेगी

राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये गये हैं. यात्रा ने हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय की थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के साथ होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही