Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में, राहुल गांधी ने फिर कहा, भाजपा और आरएसएस के लोग देश को बांट रहे हैं…

Fatehgarh : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले आज बुधवार सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका. इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी पहने और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आये. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे. राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत भाईचारे, एकता तथा सम्मान के भाव में यकीन रखता है, और यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/bengal-justice-gangopadhyay-said-an-attempt-is-being-made-to-intimidate-the-judiciary/">बंगाल

: जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, न्यायपालिका को डराने की कोशिश की जा रही है, मचा हड़कंप

देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है.

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही. राहुल ने कहा, देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है. भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग देश को बांट रहे हैं. ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-paid-obeisance-at-fatehgarh-sahib-gurdwara-punjab-phase-of-bharat-jodo-yatra-begins-from-today/">राहुल

गांधी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका, भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत आज से

देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है

इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है. इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/jharia-fire-in-the-center-give-suggestions-regarding-the-budget/">केंद्र

में झरिया की आग, बजट को लेकर दें सुझाव, राज्‍य के 80 स्‍कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर होगी पढ़ाई, मेगा फूड पार्क पर ग्रहण समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

यह यात्रा सफल हो रही है

राहुल ने कहा, इसकी एक वजह है. जो नफरत, डर और हिंसा भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, यह न तो देश की रीत है, और न ही हमारा ऐसा इतिहास रहा है. यह देश भाईचारे, एकता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना में विश्वास रखने वाला देश है. और इसीलिए यह यात्रा सफल हो रही है. राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा.

मंगलवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में  मत्था टेका 

राहुल ने अंबाला जिले में यात्रा के हरियाणा चरण के समापन के बाद मंगलवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका था. वह मंगलवार शाम फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद पहुंचे और रात को वहीं रुके. कड़ाके की सर्दी के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता यात्रा के लिए यहां एकत्र हुए थे. यात्रा के पंजाब-चरण के कार्यक्रम के अनुसार, यह फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू होगी और मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी.

19 जनवरी को पठानकोट में पार्टी की  रैली होगी

यात्रा के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले 19 जनवरी को पठानकोट में पार्टी की एक रैली होगी. गांधी सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पैदल चलकर 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में पहुंचने पर समाप्त होगी, जहां गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही