Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत छोड़ो आंदोलन की 80 वीं बरसी पर सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है. खबर है कि कांग्रेस उदयपुर घोषणा पत्र के अनुसार सात सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी. कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में आज मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज ही के दिन नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था. उसके पांच साल बाद देश को आजादी मिली. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-resigns-as-cm-submits-resignation-to-governor-claims-to-form-new-government/">BREAKING

: नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम पद, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

  भारत जोड़ो यात्रा  150 दिन में 3,500 किमी की दूरी तय करेगी

जान लें कि इस ऐतिहासिक घटना के 80 साल बाद कांग्रेस सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी. यात्रा 150 दिन में 3,500 किमी की दूरी तय करेगी, जो 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. खबरों के अनुसार राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे. कांग्रेस ने उन सभी लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका को चोट पहुंचाने वाली, बढ़ती बेरोजगारी और असमानता वाली परिस्थितियों को बदलने का विकल्प देने वाले राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : धनखड़">https://lagatar.in/after-dhankhar-west-bengal-does-not-want-a-governor-mamatas-minister-said-chief-justice-should-be-given-the-responsibilities-of-the-governor/">धनखड़

के बाद पश्चिम बंगाल को राज्यपाल नहीं चाहिए, ममता के मंत्री ने कहा, चीफ जस्टिस को राज्यपाल की जिम्मेदारियां सौंप दी जाये

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया

  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान करते हुए ट्वीट किया. आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एकजुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू किया था. एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. आइए विविधता में एकता के झंडे को बुलंद करते हुए भारत जोड़ो व भारत में विकास के नये आयाम जोड़ने का संकल्प लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही