Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा : श्रीनगर में आखिरी दिन बर्फ से खेलते नजर आये राहुल और प्रियंका गांधी,  ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

New Delhi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है. यह यात्रा कश्मीर के श्रीनगर में पहुंची है. सोमवार को श्रीनगर में जमकर बर्फबारी हो रही है. इसी बीच एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. जहां राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फ में खेलते नजर आये. राहुल गांधी ने इसका वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है. जिसमें राहुल और प्रियंका एक दूसरे पर बर्फ फेंकते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें - बैंक">https://lagatar.in/before-going-to-the-bank-see-the-list-of-holidays-banks-will-be-closed-for-so-many-days-in-february/">बैंक

जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट, फरवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

सोमवार को यात्रा का होगा समापन

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीनगर में कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. इस दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. जिसके बाद इस यात्रा का समापन हो जायेगी. सोमवार को एसके स्टेडियम में एक जनसभा भी होगी. जिसके लिए करीब 24 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है.

भारत से किया गया वादा पूरा हो गया - राहुल 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची. इसी दौरान बीते रविवार को राहुल गांधी ने लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया. जहां उन्होंने कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है. यह यात्रा मेरे जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव रहा. राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मिला, उनसे बात की. मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं इसका अनुभव आपको बता सकूं. यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एक करना था. हमें इसके प्रति लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली.हमें भारत के लोगों का लचीलापन, उनकी ताकत, प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिली. इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/hearing-on-bail-of-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-in-hc-court-asked-for-criminal-history-and-case-diary/">TPC

कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास और केस डायरी

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 जनसभाओं को किया संबोधित 

बता दें कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया. साथ ही 100 से अधिक बैठक की और 13 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई जो बाद में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंची. इसे भी पढ़ें - नक्सली">https://lagatar.in/maoist-nirbhay-got-a-reward-of-25-lakhs-after-the-surrender-of-naxalite-mithilesh-the-responsibility-of-the-district-sub-zone/">नक्सली

मिथिलेश के सरेंडर के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी निर्भय को मिला जिलगा सब जोन का जिम्मा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही