Search

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी आज फिर भाजपा-आरएसएस पर बरसे, कहा, देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

Ludhiyana : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में आज गुरुवार को फिर भाजपा-आरएसएस पर हल्ला बोला. राहुल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण के तहत आज लुधियाना में थे. कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है. जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. भारत भाईचारे, प्यार और सम्मान के भाव में यकीन रखने वाला देश है. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/army-chief-manoj-pandey-said-the-situation-on-lac-is-under-control-but-anything-can-happen/">आर्मी

चीफ मनोज पांडे ने कहा, LAC पर स्थिति नियंत्रण में, पर कुछ भी हो सकता है…

नोटबंदी ने लघु एवं मध्यम उपक्रमों को प्रभावित किया

राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कदम(नोटबंदी) ने लघु एवं मध्यम उपक्रमों को बुरी तरह से प्रभावित किया. इस क्रम में आरोप लगाया कि लुधियाना (लघु एवं मध्यम उपक्रमों) को इससे झटका लगा. कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) जैसे गलत कदम लागू किये. उन्होंने कहा, नोटबंदी और गलत जीएसटी लघु एवं मध्यम उपक्रमों को खत्म करने के हथियार हैं. यही सच है. कांग्रेस नेता ने कहा, देश के अरबपति देश में रोजगार सृजित नहीं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  रामसेतु">https://lagatar.in/supreme-court-to-hear-pil-of-subramanian-swami-related-to-ram-setu-in-february/">रामसेतु

से जुड़ी सुब्रमण्यन स्वामी की जनहित याचिका पर फरवरी में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है

लुधियाना के लघु एवं मध्यम उपक्रम देश में नौकरियां दे सकते हैं. अगर उन्हें मजबूत बनाया जाता है और समर्थन दिया जाता है, तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है. यही सच है. उन्होंने कहा, लेकिन, कोई आपका साथ नहीं देता. कोई दृष्टिकोण ही नहीं है. चाहे पंजाब सरकार हो या फिर भारत सरकार. लुधियाना पंजाब का औद्योगिक केंद्र कहलाता है. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज गुरुवार सुबह पंजाब चरण के तहत दोराहा से आगे बढ़ी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए.

कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज थामकर चलते दिखाई दिये

भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था. आज सुबह यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आये. कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज थामकर चलते दिखाई दिये. भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp