Hazaribagh : 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूरा हो रहा है. आरएसएस की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी. आगामी आने वाले वर्षों में देश का एक प्रतिशत ग्रामीण आबादी और तीन प्रतिशत शहरी आबादी को संघ से जोड़ना है. इसी योजना के तहत रविवार को जिले के 55 स्थानों पर आरएसएस ने भारत माता पूजन उत्सव का आयोजन किया. करीब आठ हजार नए स्वयंसेवक पूजन में शामिल हुए और हिंदू न पतितो भव: हिंदू सहोदरा का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-odisha-health-minister-nab-kishore-das-died-asi-shot-him/">BREAKING
: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली
सिंहभूम बना JSCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली
आरएसएस के उद्देश्य की दी गई जानकारी
समारोह का आयोजन शहरी क्षेत्र के मासीपीढ़ी से लेकर कटकमसांडी के सुदूरवर्ती शाहपुर पंचायत के टिंबल बांध, बड़कागांव, केरेडारी, इचाक, टाटीझरिया, सदर प्रखंड, दारु और विष्णुगढ़ के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों और पंचायतों में किया गया. इस दौरान संघ की शाखा लगी, खेलकूद का आयोजन हुआ और संघ के उ्द्देश्य और लक्ष्य की जानकारी दी गई. कटकमसांडी के टिबलबांध में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य वक्ता हजारीबाग विभाग प्रचार प्रमुख अरविंद राणा, आरएसएस के सदर खंड पालक सह प्रदेश संयोजक जैविक प्रकोष्ठ अनूप भाई वर्मा तथा मुख्य अतिथि के नाते जिला सह संघ चालक डा. ताराकांत शुक्ल शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: वेस्ट">https://lagatar.in/west-singhbhum-became-the-champion-of-jsca-inter-district-under-19-cricket-tournament/">वेस्टसिंहभूम बना JSCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
Leave a Comment