Search

 
 
 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न...मोदी सरकार ने की घोषणा

 
 New Delhi/Patna  : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा किये जाने की खबर आयी है. इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी कर जानकारी दी गयी है.

बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती मनायी जाने वाली है

बता दें कि कल बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती मनायी जाने वाली है. इससे पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा सरकार ने की है.  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की मांग की थी. अब इस घोषणा के बाद जदयू ने मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. इसके अलावा कर्पूरी ठाकुर परिवार के करीबी रहे वर्तमान में कानपुर में रह रहे सोशल एक्टिविस्ट और राजनीतिक मामलों के जानकार राजन ठाकुर ने भी मोदी सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है.

दलितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व ने  

 अमिट छाप छोड़ी है : पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं. यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए एक चैंपियन और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है. दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है. यह पुरस्कार न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही