Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ ने मनाया स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Nirsa : भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ समिति का 27 वां स्थापना दिवस बहुत ही सादगी के साथ निरसा प्रखंड अंतर्गत पंजाबी मिलन प्रांगण में मनाया गया, जहां भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित हुए. स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मनजीत सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देश का पालन करते हुए बहुत ही सादगी से स्थापना दिवस मनाया गया. न्यास के प्रमुख बाबा स्वामी रामदेव जी के दिशा निर्देश के अनुसार 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य को पूरा किया गया, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही