Search

 
 
 

भारतीय एकता कमेटी ने कांग्रेस के समर्थन में पदयात्रा निकाली, यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील

 
 Ranchi : भारतीय एकता कमेटी के बैनर तले गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के समर्थन में कई मुहल्ले में पदयात्रा निकाली गयी. कमेटी ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. पदयात्रा में भारतीय एकता कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. अकील उर रहमान ने बताया कि संविधान को बदलने वालों को सबक सिखाया जायेगा. वोट से चोट पहुंचायी जाएगी. कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना होगा.

देश में अमन शांति कायम हो इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना होगा

अकील उर रहमान ने  कहा देश में अमन शांति कायम हो इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना होगा. उन्हें भारी मतों से जीत दर्ज करानी है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए कांग्रेस का बटन दबाना होगा. देश विकास करे. देश से महंगाई खत्म हो. इसके लिए कांग्रेस को जिताना होगा. पदयात्रा में गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तौहीद, मोहम्मद इस्लाम, सचिव रामेश्वर राम, मनोज राम, मौलवी मोहम्मद अशरफ, विजय लकड़ा, एलिस कश्यप, मोहम्मद शफीक समेत अन्य शामिल थे. नजीर अली लेन, बलदेव सहाय लेंन, चर्च रोड, मिशन चौक, पत्थल कुदवा, पुरुलिया रोड समेत अन्य़ स्थानों में पदयात्रा निकाली गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही