Ranchi : महान संत एवं स्वच्छता के जनक बाबा संत गाडगे महाराज के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. संगठन महामंत्री ने कहा, गाडगे महाराज एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने गरीबों और दलितों के बीच अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता के उन्मूलन के लिए काम किया. संत ने मनुष्य में भगवान की तलाश की, धर्मशालाओं, अनाथालयों, आश्रमों और अनाथों के लिए विद्यालयों की शुरुआत विभिन्न स्थानों पर की. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त अज्ञानता, अंधविश्वास, भोली-भाली मान्यताओं, अवांछित रीति-रिवाजों और परंपराओं को दूर करने के लिए समर्पित कर दिया. इसके लिए उन्होंने कीर्तन का मार्ग अपनाया.
भारतीय जनता पार्टी ने संत गाडगे महाराज के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Last Updated: Dec 20, 2024 12:00 AM (IST)