Search

 
 
 

भारतीय जनतंत्र मोर्चा चुनाव को लेकर रविवार को करेगा मंथन

 
Ranchi : भारतीय जनतंत्र मोर्चा की राज्यस्तरीय आम सभा रविवार को रांची के गाला बैंक्वेट हॉल धुर्वा में होगा. इसमें राज्य भर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजमो दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के विचारों को आत्मसात करता है. यह सेक्युलरिज्म, समाजवाद और विश्व बंधुत्व को प्रमुखता देने वाली पार्टी है. आर्थिक और राजनीतिक विकेंद्रीकरण की प्रबल पक्षधर है और मानती है कि आर्थिक और राजनीतिक ताकतें एक ही जगह न होकर सभी के पास हों. पार्टी मनी पावर और मसल्स पावर का सदैव विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

संरक्षक सरयू राय करेंगे अध्यक्षता

उन्होंने कहा कि अगले साल नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है. अगले ही साल मार्च से लेकर मई तक लोकसभा के चुनाव भी होने हैं. हमलोग इन मुद्दों पर भी आम सभा कर रहे हैं. विधानसभा और लोकसभा के चुनाव कैसे होंगे, इस पर विस्तृत और गहन चर्चा होनी है. इस आम सभा की अध्यक्षता पार्टी के संरक्षक सरयू राय करेंगे. इसे भी पढ़ें – रविवार">https://lagatar.in/yoga-vani-seminar-on-sunday-governor-will-attend/">रविवार

को योग वाणी सेमिनार, राज्यपाल होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही