Search

 
 
 

गढ़वा: भवनाथपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों संग की बैठक

 
Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए. मुकेश मछुआ ने बताया कि अंत्योदय योजना से जुड़े सभी लाभुकों का आधार सीडिंग किया जाना है. जिससे लाभुकों को सही रूप से अनाज मिल सके. उन्होंने डीलरों को जानकारी देते हुए कहा कि जिन लाभुकों का आधार संख्या नहीं दिया गया है, डीलर ऐसे लाभुकों का आधार संख्या लेकर प्रखंड कार्यालय में जमा कराएं, उसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा, ताकि आधार सीडिंग हो सके. इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इस मौके पर उन्होंने डीलरों को उठाव एवं वितरण से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डीलर समय पर राशन, केरोसिन का उठाव करें, ताकि लाभुकों को समय पर राशन केरोस‍िन मिल सके. इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार डीलरों में दशरथ बैठा, जमुना राम, प्रदीप गुप्ता,विजय जायसवाल, शंकर गुप्ता, सीता राम मेहता, अनिल कुमार, प्रमोद महाजन, जोगेंद्र जायसवाल, नागेंद्र ठाकुर, श्याम सुन्दर बैठा, हृदय पासवान, राजेश पासवान सहित कई डीलर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही