Search

 
 
 

पूरे दिन राम नाम से गूंजता रहा भवनाथपुर

 
Bhavnathpur (Garhwa) : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों में राम नाम पूरा दिन गूंजता रहा. मंदिरों में भजन कीर्तन, रामलीला, भंडरा, पूजा-पाठ, हवन कर पर्व की तरह मनाया. इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने क्षेत्र के सभी मंदिरों में पहुंच कर राम भक्तों का हौसला अफजाई किया. टाउनशिप हनुमान मंदिर में कमेटी के द्वारा 24 घंटे के अखंड कीर्तन के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. जहां विधायक भानु प्रताप शाही ने राम भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि भगवान राम कोर्ट कचहरी सहित चौवालीस तरह की लड़ाई लड़ते हुए पांच सौ साल बाद वनवास से अयोध्या अपने जन्म भूमि पर वापस आज लौटे हैं. इस मौके पर सभी लोग भगवान राम के स्वागत में अपने घर-घर में दीप जलाएं. वहीं बनखेता स्थित दुर्गा मंदिर में रामलीला मंच का उद्घाटन आरती कर एवं फीता काट कर किया. मौके पर संजय यादव, सुरेश राउत, अनिल राउत, अजीत यादव, अनिल रावत, नंदलाल यादव, अमृत यादव, अजय सोनी, मुखिया नंदलाल पाठक, पूर्व मुखिया राजेश गुप्ता, ध्रुवनारायण दुबे, प्रेमप्रकाश रमन, दिवाकर चौधरी, लालबाबू गुप्ता, विजय जायसवाल, संतोष चंद्रवंशी, प्रदीप गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड">https://lagatar.in/kohli-will-not-play-the-first-two-tests-against-england/">इंग्लैंड

के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही