Search

 
 
 

भवानीपुर : काउंटिंग सेंटर के बाहर फिर टीएमसी का हंगामा, कल धरने पर बैठी थीं ममता बनर्जी

 
सखावत  बालिका विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती से एक दिन पहले आज रविवार को भारी हो-हंगामा हुआ. वोटों की गिनती कल 4 मई को होगी.

 

 

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे लगे दो कारों को उस परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गयी, जहां ईवीएम रखी हुई हैं.  

 

 

बता दें कि इससे एक दिन कल पहले ममता बनर्जी सखावत  बालिका विद्यालय में स्थित इस मतगणना केंद्र के बाहर चार घंटे तक धरने पर बैठी थी. ममता बनर्जी ने स्ट्रांग रूम में अनधिकृतिक लोगों के के प्रवेश का आरोप लगाया था. 

 


आज रविवार सुबह टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे वाली दो गाड़ियां स्ट्रांग रूम के पास तक पहुंच गयी.

 


टीएमसी एक कार्यकर्ता ने कहा कि बिना पहचान पत्र के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है. फिर इन वाहनों को किन हालातों में प्रवेश दिया गया.टीएमसी ने दावा किया कि पुलिस ने वाहनों को हटाने का भरोसा दिया. लेकिन वाहनों कुछ समय तक वहीं खड़े रहे. 

 


इस संबंध में  निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाहन पास की सड़क से गुजर रहा था  जांच के बाद उसे जाने दिया गया, क्योंकि उसमें  हमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. 

 

 
इससे पूर्व गुरुवार रात भी कोलकाता के दो मतगणना केंद्रों पर हंगामा हुआ था. टीएमसी नेताओं ने स्ट्रांग रूम में पारदर्शिता की कमी और गड़बड़ी की आशंका जता रहे थे.

 


बता दें कि  हावड़ा सहित अन्य जगहों पर भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे बंद है.  

 

 
चुनाव आयोग ने टीएमसी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.  कहा कि कैमरे लगातार काम कर रहे हैं. इस क्रम में भाजपा प्रवक्ता सजल घोष ने टीएमसी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया, कहा कि  जनता इसे मजाक के रूप में देख रही है.  


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही