Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भीमराव चेतना मंच ने बाबा साहेब को किया याद, महुआडांड़ में मिले तीन कोरोना मरीज

Balumath : बुनियादी विद्यालय परिसर में भीमराव चेतना मंच के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतलाल यादव ने की. बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य हरि यादव व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी रामलाल राम, राजद जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, मुखिया नरेश लोहरा, राजद नेता ब्यास यादव, हरिहर यादव, श्याम सुंदर यादव, तुलसी राम, संजय राम, बालेशवर राम, बिरेंद्र यादव, भाजपा नेता अमित कुमार, गंगेश्वर यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एश्वर उरांव, प्रदीप गंझू, बारियातू बीस सूत्री अध्यक्ष राजेन्द्र गंझु, समाजसेवी बिहारी यादव, पडहा राजा प्रभुदयाल उरांव आदि व चेतना मंच के संरक्षक सुरेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में हेमपुर विद्यालय के बच्चों ने सभी लोगों को भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया. तुलेश्वर राम के द्वारा स्वागत भाषण किया गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश से आये कलाकार प्रो. सरोज त्यागी व सत्येंद्र भारती ने संगीत प्रस्तुत किया. मंच का संचालन शिक्षक दशरथ पासवान ने किया. इस मौके पर मीडिया प्रभारी राम कुमार राम व बाबूलाल राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

महुआडांड़ प्रखंड में मिले कोरोना के नए मरीज

लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड में कोविड के तीन नए मामले सामने आए हैं. तीनों संक्रमितों को होम क्वारंटीन में रखा गया है. महुआडांड़ स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अमित खलखो ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने प्रखंड वासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. उन्होंने मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने कोविड-19 का वैक्सीन लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : प्रयागराजः">https://lagatar.in/prayagraj-atiq-and-ashraf-were-buried-amid-tight-security/">प्रयागराजः

कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही