Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भीमराव ने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया : संतोष सिंह

कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में मनाई गई. कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी .मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संविधान रचयिता भीमराव अंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद,राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे. उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था. उन्होंने हमेशा श्रमिकों-किसानों और महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठायी. अंबेडकर ने अपने जीवन के दौरान भारतीय समाज में होने वाले अन्यायों के खिलाफ आंदोलन चलाए और उन्होंने समाज में सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया. अंबेडकर का भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहा है . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि संविधान रचयिता अंबेडकर भारतीय संविधान निर्माता और भारतीय सामाजिक सुधारक थे. वे दलित समाज के अग्रणी नेता थे. उन्होंने अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने विभिन्न सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक मौलिक कागजात तैयार की जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा के अधिकारों की गारंटी थी. आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है . मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशिद राजा अंसारी, रवि रंजन सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही