Arrah : भोजपुर के अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गयी हैं. खाना खाने के बाद सभी छात्राओं का सिर घूमने लगा. उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 30 में से 12 छात्राओं की हालत गंभीर है. तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्टल की अन्य छात्राएं धरने पर बैठ गयी. छात्राओं का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वो प्रदर्शन करती रहेंगी.
भोजपुर : अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment