Search

 
 
 

भोजपुर : अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

 
Arrah :  भोजपुर के अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गयी हैं. खाना खाने के बाद सभी छात्राओं का सिर घूमने लगा. उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 30 में से 12 छात्राओं की हालत गंभीर है. तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्टल की अन्य छात्राएं धरने पर बैठ गयी. छात्राओं का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वो प्रदर्शन करती रहेंगी.

कच्चा चावल खाने के बाद सभी को उल्टी और दस्त की हुई शिकायत 

बताया जाता है कि जीविका दीदियों ने रात में खाना बनाया था. हॉस्टल का खाना खाने के बाद 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. छात्राओं को सिर घूमने लगा और उल्टी-दस्त होने लगी. इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी को भर्ती कराया गया है. हॉस्टल की छात्राओं की मानें तो चावल कच्चा रह गया था. जिसको खाने से सभी बीमार पड़ गयी. कहा कि प्रिसिंपल और जिला कल्याण पदाधिकारी को कई बार फोन कर हॉस्टल में घटिया भोजन देने की शिकायत की थी. लेकिन खाना में कोई सुधार नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही