Search

 
 
 

भोजपुर : डिवाइडर से टकरायी जीप, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 
  • जीप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Arrah (Bihar) :  बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला भोजपुर के गजराजगंज थान के बीबीगंज पुल के पास की है. यहां आरा-बक्सर राजमार्ग पर एक जीप डिवाइडर से टकरा गयी. इस हादसे में  जीप पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान भूप नारायण पाठक (56), बिपुल पाठक (26), रेनू देवी (55), अर्पिता पाठक (25) और सिटी कुमार उर्फ हर्ष कुमार (3) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में खुशी कुमारी (22), मधु देवी (27) और बेली कुमारी (पांच) शामिल हैं. सभी भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के निवासी थे और फिलहाल पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र की अर्पण बैंक कॉलोनी में रह रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही