Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है. जहां रविवार की शाम एक निजी अस्पताल के कर्मियों ने युवती के शव को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के जमीन पर फेंक दिया और फरार हो गये. इस घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही. बताया जा रहा है कि आरा के एक निजी अस्पताल में एनेमिया से ग्रसित एक युवती की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों को उसे सदर अस्पताल या पीएमसीएच ले जाने को कहकर डिस्चार्ज कर दिया. इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/today-the-central-government-called-an-all-party-meeting-the-budget-session-will-start-from-january-31/">आज
केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
ने 5 दिनों में 282 करोड़ का किया बिजनेस, वर्ल्डवाइड पर 550 करोड़ कमाई की
हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट [wpse_comments_template]
केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गई
अस्पताल के कर्मचारियों ने युवती के पिता को पैसे लाने की सलाह देते हुए घर भेज दिया. निजी अस्पताल कर्मी युवती के साथ मौजूद महिला को बहलाते हुए साथ लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन तबतक युवती की मौत हो चुकी थी. निजी अस्पताल के कर्मी युवती के शव को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर फेंक कर फरार हो गये. जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गई. निजी अस्पताल के कर्मियों ने महिला के पास से अस्पताल में मिले सभी कागज भी छीन लिये.प्राइवेट अस्पताल के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया
जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला का शोर सुन इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी उसके पास पहुंचे. पूरे मामले का खुलासा हुआ. महिला ने सारी बाते इमरजेंसी के कर्मियों को बतायी. जिसके बाद महिला ने युवती के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. युवती के घरवाले तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और प्राइवेट अस्पताल के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया. इसे भी पढ़ें - पठान">https://lagatar.in/pathan-in-5-days-did-business-of-282-crores-earned-550-crores-worldwide/">पठानने 5 दिनों में 282 करोड़ का किया बिजनेस, वर्ल्डवाइड पर 550 करोड़ कमाई की
परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल के बाहर किया हंगामा
कर्मी से मृतका के घरवाले मौत की वजह पूछते रहे, लेकिन कर्मी मौत के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया जिसके बाद मृतका के शव को लेकर उसके घरवाले शहर के मौलाबाग स्थित उस प्राइवेट अस्पताल के बाहर रख दिया और हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें - रातभर">https://lagatar.in/cold-increased-in-delhi-ncr-due-to-overnight-rain-even-today-rain-alert-with-strong-winds-in-many-cities/">रातभरहुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment