Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के समर्थन में होगा भोजपुरिया समाज का जुटान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : विश्व भोजपुरी विकास परिषद की बैठक सोमवार को सिदगोड़ा बाजार में जिलाध्यक्ष ताराकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा भोजपुरी, मगही, मैथिली व अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषा का दर्जा समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. विश्व भोजपुरी विकास परिषद इसका कड़ा विरोध करता है. आठ फरवरी को भोजपुरिया समाज जुटान का आयोजन सिदगोड़ा बाजार सिंधी होटल के निकट किया गया है. उन्होंने भोजपुरिया समाज से अत्यधिक संख्या में जुटने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chamber-demands-construction-of-high-mast-light-and-a-accessible-toilet-on-bypass/">चाईबासा

: चैम्बर ने बाईपास पर हाई मास्ट लाइट और एक सुलभ शौचालय का निर्माण करने की मांग की

न्याय के लिये हम संघर्ष करेंगे : अध्यक्ष

इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष ताराकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो मंगल पांडेय और वीर कुंवर सिंह के लाल इसका माकूल जबाब देने में भी सक्षम हैं. इस संबंध में सभी दलों से समन्वय स्थापित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री मिथिलेश श्रीवास्तव, संगठन सचिव सुनील सहाय, प्रमोद पाठक, मुन्ना चौबे, आरएस सिंह, विकास सिंह, संजय चौधरी, विशाल सिंह, शैलेश ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र साहू, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही