Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की CM नीतीश से अपील, जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ बने कड़ा कानून

Advertisement
Advertisement
Patna: भोजपुरी में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक और अब सीएम नीतीश कुमार से अपील को लेकर पवन सिंह चर्चा में हैं. पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम नीतीश कुमार से अपील की है. उन्होंने पोस्ट किया है कि जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए. ताकि इस सामाजिक बुराई पर रोकथाम लगायी जा सके. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/jharkhand-news-big-news-from-lohardaga-burnt-body-of-young-man-and-girl-recovered/">लोहरदगा

से बड़ी खबरः युवक-युवती का जला हुआ शव बरामद
पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- `बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है. अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है, उसपे अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है. भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शिघ्र कोई ऐसा कानून बिहार में लाने की कृपा करें.जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके.` इसे भी पढ़ें-भारतीय">https://lagatar.in/amazing-of-indian-railways-the-facility-did-not-increase-the-fare-tripled/">भारतीय

रेल का कमाल, सुविधा नहीं बढ़ाई, किराया तीन गुना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही