Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आरा से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार !

Patna: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की तस्वीर इन दिनों बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इन सब के बीच उनका एक इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. आरा से चुनाव लड़ने की मेरी पूरी तैयारी है. पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं. देश में तेजी से विकास हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं. बता दें कि गुरुवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी. इसमें वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नजर आ रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-135.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से पवन सिंह ने की मुलाकात

  वहीं, एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए पवन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि `आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात, साथ में बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ` इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mohd-tanzil-khan-became-the-new-police-station-in-charge-of-nimdih/">आदित्यपुर

: मो. तंजील खान बने नीमडीह के नए थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही