Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति से मांगा तलाक, ज्योति ने लगाये गंभीर आरोप

Advertisement
Advertisement
Arrah: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है. उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है. भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों के लिए भी ये चौंकाने वाली खबर है. पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में पत्नी  ज्योिति सिंह से तलाक की अर्जी दी है. गुरुवार को तारीख पर उनकी पत्नीव ज्योिति सिंह कोर्ट पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी. बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. उनका एक बेटा भी है. इसे भी पढ़ें- इलाज">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-leaves-for-hyderabad-with-mother-rupi-soren-there-is-trouble-in-the-pancreas/">इलाज

के लिए सीएम हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन को लेकर हैदराबाद रवाना, पैंक्रियाज में है तकलीफ
[caption id="attachment_299119" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/121.webp"

alt="" width="600" height="600" /> पवन सिंह की पत्नी ज्योति के साथ तस्वीर (फाइल)[/caption]

ज्योति ने पवन सिंह पर लगाये गंभीर आरोप

ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह ने दो-दो बार उनका गर्भपात कराया है. पवन सिंह की पत्नी के अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी पर अत्याचार करते थे. वैवाहिक जीवन में पवन सिंह के व्यवहार से कटुता आई. पवन सिंह पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करते थे. उनकी पत्नी ज्योति सिंह गुरुवार को आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंची और अंतरिम भरण-पोषण की कोर्ट से मांग की. इसे भी पढ़ें- मौसम">https://lagatar.in/weather-update-weather-will-change-in-jharkhand-from-tomorrow-but-heat-wave-will-continue-in-kolhan/">मौसम

अपडेट: झारखंड में कल से कुछ बदलेगा मौसम लेकिन कोल्हान में जारी रहेगा गर्मी का कहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही